सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटी छोटी बातों में खुशियों को …... - वीणा सिंह

 दृश्य एक

मेरे घर के एक किरायेदार.. पांच बच्चे और माता पिता को मिलाकर सात लोगों का परिवार..

अपना गांव घर छोड़ कर शहर में अपने परिवार को लेकर रहने वाला गृह स्वामी..

रोड के किनारे चौकी पर कपड़े बेचकर गुजर बसर करने वाला.. शाम तक की कमाई में पुलिस को हिस्सा देकर बचे पैसों से रात और सुबह की सब्जी आंटा  आदि रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेकर आने पर चूल्हा जलता... बेहद संस्कारी शरीफ बच्चे.. भूखे पेट रहने पर भी बगल वाले को पता ना चले ऐसे संतोषी बच्चे..

               पढ़ने में भी तेज...

गृहस्वामिनी के लिए  बच्चे और पति हीं पूरी दुनिया हैं.. कमी में भी कैसे खुश और संतुष्ट रहा जा सकता है , जब जाड़े की रात में  पति पत्नी आग जलाकर बच्चों के साथ गरम गरम सोंधी खुशबू वाली लिट्टी और चोखा बनाते, पहले बच्चों को खिला कर संतुष्ट हो जाते फिर एक थाली में हीं दोनो खाते... गजब की अलौकिक खुशी उनके चेहरे पर नजर आती..गृहस्वामी जब भी सुबह अपनी दुकान लगाने के लिए निकलता गृहस्वामिनि पहले पति का बाल कंघी से बनाती.. कंधे पर चेक वाला सूती गमछा रखती और

हाथ में प्लास्टिक के डब्बे में रखे दोपहर के खाने और बोतल में पानी लिए गेट के बाहर तक छोड़ने जाती.. ये रोज का रूटीन था.. तीज त्योहार आने पर ना कभी नई साड़ी के लिए जिद करती.. हां पैसे जोड़कर पति के लिए साल में एक बार शर्ट पैंट जरूर सिलवा कर रखती और गांव में जब गोतिया रिश्तेदारी में शादी तिलक छेंका होता तो निकाल कर पहनने को देती.. पति के आंखों में प्रेम आश्चर्य खुशी के मिले जुले भाव देख अभिभूत हो जाती.. प्यार विश्वास त्याग और संतोष बना इनका रिश्ता अद्भुत था..

कुछ दिन पहले बच्चों के दादाजी  भी गांव से आ गए थे.. गांव में चाचा चाची के झगड़े में दादा कई टाइम भूखे रह जाते थे.. ऐसा छोटे बच्चे ने मेरे से कहा..

स्कूल जाने से पहले बच्चे दादा के साथ चिपके रहते... उसके बाद बहु ससुर को कुर्सी पर धूप में बैठा कर सरसो तेल की मालिश करती..

गरम गरम रोटी एक एक कर थाली में डालती.. गरम पानी में सर्फ डालकर दादा की गांव से आई चिकट धोती कुर्ता को अपने कुशल हाथों से चमका कर निरमा वाशिंग पाउडर के एड को जैसे चरितार्थ कर रही थी... बच्चे रात में दादा का पैर दबाते और दादा गांव की कहानियां सुनाते कभी बच्चों के पिता का बचपन...

           बहु अपनी हैसियत से बढ़कर ससुर के पसंद का खाना बना कर खिलाती.. सास नही थी... बहुत पहले कैंसर से गुजर गई थी.. जब अपने ससुर को खिलाती मनुहार कर के.. लगता मां अपने छोटे बच्चे को फुसलाकर खिला रही है.. मुझे ये दृश्य देखकर बहुत आनंद आता.. कैसे ये लोग कमी में भी रहकर #छोटी छोटी बातों में खुशियों को तलाश रहे थे #

Veena singh 

कल बच्चों की छुट्टी थी, दादा को लेकर पानीपुरी खाने गए थे... स्कूल से आने के बाद आज बच्चे दादा को बाजार ले गए उनके लिए हवाई चप्पल खरीदने, प्लास्टिक का जूता पहने पहने दादा का पैर कसा जा रहा है... एक कमरा छोटा सा बरामदा और छोटा सा रसोईघर, उसी में कितनी हंसी खुशी से आठ लोग रह रहे हैं.. दादा का का शरीर भी दस दिन में हीं चिकना गया है..

        Veena singh 

             अक्सर गांव में रहने वाले बुजुर्ग शहर में एक दो दिन में हीं ऊब जाते हैं पर दादा को यहां अच्छा लग रहा है.. आज दादा बेटा से बोल रहे थे कुछ पैसा है एक गाय खरीद दो...मकान मालिक को भी शुद्ध दूध देंगे और बाल बुतरु को भी दूध दही मिलेगा.. खैर ये तो बाद की बात है..

 दृश्य दो 

मकान के पहले तल्ले पर रहने वाले सुबोध सचान पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर पत्नी कॉलेज में प्रवक्ता..

          दो बच्चे, पंद्रह साल की रिया और बारह साल का रिशु.. कान्वेंट स्कूल के स्टूडेंट.. घर में एक खाना बनाने वाली एक सफाई करने वाली मेड... और अंचल पदाधिकारी के पद से रिटायर ससुर.. चार कमरे का फ्लैट.. वेल फर्निश्ड ... बालकोनी में तरह तरह के फूल पौधे.. सप्ताह में दो दिन माली आता..

Vrena singh 

             बच्चे स्कूल से घर आते हीं फोन पर लग जाते.. कभी पिज्जा ऑर्डर होता कभी बर्गर.. बूढ़े दादाजी कीमती डाइनिंग टेबल पर अकेले बैठे हॉट केस में रखा हुआ खाना बेमन से खाते.. मनोरंजन के नाम पर टीवी मोबाइल... बेटा बहु दोनो के पास वक्त का अभाव था.. दादाजी से बच्चे सुबह गुड मॉर्निंग कहते और रात में गुड नाईट, यही शिक्षा उन्हें महंगे स्कूल और अपने मॉम डैड से मिली थी... कभी दादाजी बच्चों के कमरे में आकर बात करना चाहते तो बच्चे कहते क्यों एरिटेट कर रहे हैं आप बहुत चाट हो गए हैं..

और दादाजी अपना सा मुंह लेकर वापस अपने कमरे में आ जाते.. नौकरी में  थे तो आगे पीछे कितने  अफसर अरदली घूमते थे आज क्या स्थिति हो गई है मेरी..आंखों के कोर से आसूं ढलक हीं गए.. बच्चे अपने माता पिता से शिकायत करते तो उल्टे उन्हें हीं सुनना पड़ता..बेटा बहु भी बोलते बच्चों को थोड़ा स्पेस थोड़ी प्राइवेसी देनी पड़ती है आप समझा कीजिए पापा... आपका अपना कमरा है ना... टीवी मोबाइल सब तो हैं हीं..

इकलौते बेटे का बाप होने के कारण कहीं और जा भी नही सकते थे.. और ये बुढ़ापा पत्नी का असमय गुजर जाना...

              कभी कुछ खाने की इच्छा होती तो खाना बनाने वाली से बोलते.. पर उसे भी सख्त हिदायत थी कुछ तला भुना ना बना के दे.. पेट खराब होने पर कौन साफ सफाई करेगा...

 ये दोनो दृश्य इसी दुनिया इसी समाज के हैं जिसके हिस्से में जो आए... एक परिवार कमी के बावजूद भी #छोटी छोटी बातों में खुशियों को तलाश कर #हंसी खुशी जी रहा था वहीं दूसरा परिवार सब होते हुए भी.....

   #स्वलिखित सर्वाधिकार सुरक्षित #

        ❤️🙏✍️❣️

       Veena singh..

 स्वलिखित सर्वाधिकार सुरक्षित..


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विरासत का सौदा और एक बेटे का फर्ज

  "बहु अभी तक वापस नहीं आई? सुबह के दस बज रहे हैं और घर में नाश्ते का कोई अता-पता नहीं है। उसे मायके गए हुए दो दिन हो गए, क्या उसे याद नहीं कि उसका एक ससुराल भी है?" दीनानाथ जी ने अखबार को सोफे पर पटकते हुए अपनी पत्नी सरोज से कहा। उनकी आवाज में जो तल्खी थी, वह भूख से ज्यादा अहम की थी। सरोज जी ने रसोई से झांकते हुए दबी जुबान में कहा, "अजी सुनिए, वो कल रात ही आने वाली थी, लेकिन उसकी माँ की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसलिए रुक गई। अभी सुमित गया है उसे लेने।" "तबीयत! अरे, यह अमीरों की बीमारियां कभी खत्म नहीं होतीं। जब देखो बीपी, शुगर, घबराहट... यह सब बहाने हैं। असली बात यह है कि उस लड़की का मन इस घर में लगता ही नहीं। उसे अपने बाप के उस आलीशान बंगले की आदत जो पड़ी है," दीनानाथ जी बड़बड़ाए। तभी दरवाजे पर गाड़ी रुकने की आवाज आई। सुमित और उसकी पत्नी, मेधा, घर में दाखिल हुए। मेधा की आँखें सूजी हुई थीं, जैसे वह बहुत रोई हो। सुमित का चेहरा भी गंभीर था। दीनानाथ जी ने मेधा को देखते ही ताना मारा, "आ गई महारानी? चलो शुक्र है, दो दिन बाद ही सही, ससुराल की याद तो ...

गृह प्रवेश

  “मैं मम्मी को नहीं बताऊंगी… मैं खुद ही सामना करूंगी।” यह सोचकर स्नेहा ने अपने आंसू पोंछे। चेहरे पर मजबूती का नकाब चढ़ाया और मां के घर की तरफ निकल गई। पिता के बरसी-पूजन का काम था। रिश्तेदार आए हुए थे, घर में भीड़ थी, और हर चेहरे पर सहानुभूति—लेकिन स्नेहा के भीतर एक और ही उथल-पुथल चल रही थी। पूजा में बैठी वह मंत्र तो सुन रही थी, पर कान बार-बार पिछले दो दिनों की उन बातों पर अटक जाते—जिन्होंने उसे अंदर से तोड़ दिया था। उसकी सास विमला और पति अभिषेक … दोनों ने इतनी सहजता से उसे “अलग” कर दिया था, मानो वह घर की सदस्य नहीं, किसी काम की सुविधा भर हो। दो दिन पहले जब वह मायके जाने लगी थी, तब विमला जी ने ताना कस दिया था— “हर छोटी बात पर मायके भागना तुम्हारी आदत बन गई है, स्नेहा। शादी के बाद भी मां-बाप की छाया नहीं छोड़ पाई?” और अभिषेक… जिसने हमेशा कहा था “मैं तुम्हारे साथ हूं”—वह भी उस दिन बस इतना बोलकर रह गया था— “मां सही कह रही हैं, स्नेहा… तुम हर चीज़ को दिल पर ले लेती हो।” स्नेहा ने बहस नहीं की थी। बस चुपचाप निकल गई थी। क्योंकि उस वक्त बोलने पर शब्द नहीं, आँसू निकलते। और आँसू उसे कमज़ोर...

सात दिन

“पापा… आज फिर बस छूट गई।”  कृतिका ने बैग फर्श पर पटक दिया। अनिकेत घड़ी की तरफ़ देख कर झल्ला उठा, “अब क्या करूँ मैं? स्कूटर उड़ाकर स्कूल छोड़ूँ तुम्हें? तुम्हारी मम्मी को ही समझ नहीं, टाइम पर तैयार क्यों नहीं करती बच्चों को!” किचन से आती हुई भाप में भी सुमेधा की थकान साफ़ दिख रही थी। गैस पर दाल चढ़ी थी, दूसरे बर्नर पर पराठा, तीसरे पर दूध। टिफ़िन खुले पड़े थे, बोतलें आधी भरी… और बीच में खड़ी वो — एक हाथ से सब्ज़ी हिला रही, दूसरे से रसोई का टाइम पे चलने वाला छोटा अलार्म बंद कर रही थी। “अनिकेत, मैंने तो सब रात में ही सेट कर दिया था,” वो धीमे से बोली, “कृतिका खुद टाइम पर नहीं उठी, तीन बार बुलाया था मैंने…” “अरे, अब सब मेरी बेटी की गलती!” अनिकेत ने ऊँची आवाज़ में कहा, “तुम्हें तो बस बहाना चाहिए। टीचर हो गई हो न, बहुत अक्ल है तुम्हें। पर घर चलाने की अक्ल ज़रा भी नहीं।” बरामदे में बैठे हुए बाबूजी ने चश्मा उतारकर इन्हीं आवाज़ों की तरफ़ देखा। माँ — सुशीला — चौके के दरवाज़े पर आकर खड़ी हो गईं। “रोज़-रोज़ झगड़ा… पड़ोसी क्या सोचते होंगे,” सुशीला बड़बड़ाईं, “पहले के ज़माने में औरतें पाँच-पाँच ब...